@जेo केo/सोनभद्र……

Sonhadra । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर बाइक सवार और आटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और आटो चालक को भी ऑटो मामूली रूप से चोट लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर हाल पता रेणुकूट निवासी बाईक सवार त्रिभुवन सिंह पुत्र स्व.रामचंद्र सिंह जो अपने पैतृक गांव जिला जौनपुर से रेणुकूट जा रहें थे कि तेलगुडवा चौराहे पर आटो चालक ने दुसरे साइड से आकर सामने से टक्कर मारकर दिया ।
जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गया, घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को आटो से नजदीकी निजी क्लीनिक पर ले जाकर उपचार कराया गया । जानकारी होते ही बाइक सवार के परिचित भी रेणुकूट से पहुंच गए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल अपने अपने गंतव्य हेतु रवाना हो गए।
वहीं दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार रेनुकोट स्थित हिंडाल्को में कार्यरत बताए जा रहे है, जो जिला जौनपुर में स्थित अपने पैतृक गांव से रेणुकूट जा रहे थे, उसी दौरान सड़क दुघर्टना का शिकार हो गए।
