• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात

JK Gupta by JK Gupta
February 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..


महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर नगर में रविवार को महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बारात निकाली गयी।शिव बारात में बड़े वाहनों पर मनमोहक झांकियां, कलाकारों की मंत्रमुग्ध करतीं प्रस्तुतियां और शोभायात्रा के पीछे शिव भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नजारा ऐसा कि जो भी देखे भोले का दीवाना हो जाए।शिवमय माहौल में भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालुओं का नजारा देखते ही बन रहा था। वहीं श्रद्धालु साफा बांधकर हाथों में झंडा लिए व माथे पर तिलक लगाए चल रहे थे।

शिव बारात और शोभा यात्रा पुराने थाना चौराहे से निकलकर हनुमान मंदिर होते हुए मेन बाजार, कॉन्वेंट तिराहा, आर्य समाज, चड्ढा मार्केट, दादा ऊन चौराहा पहुंची। जहां करुणेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 09 से निकली शिव बारात भी उसमें शामिल हो गई। इसके पश्चात पीजी कॉलेज चौराहा, गैस गोदाम रोड आदि स्थानों से होकर श्री राम मंदिर ग्राउंड पहुंची। जहां श्री राम मंदिर समिति के लोगों ने बारात का स्वागत किया।

शोभायात्रा में भगवान शिव के रंग में रंगे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव के जयकारों की गूंज से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। बारात में शिव पार्वती सहित राधे कृष्ण, हनुमान के रूप में सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सबसे आगे भगवान शिव का तांडव नृत्य, ढोल, शिव आराधना की मनमोहक झांकी शामिल रहीं। झांकियों के पीछे शोभायात्रा में नाचते गाते हुए शिव भक्तों का भव्य नृत्य समूचे नगर को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

बारात के रास्ते पर जगह जगह शिव भक्तों के लिए जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था नगर के गणमान्यों द्वारा कराई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

शिव बारात में नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, समिति अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, धुरंदर शर्मा, आलोक भाटिया, दीपेश दीक्षित, श्रवण कुमार, इं संजय वैसवार, रमेश सिंह यादव, नीलकांत तिवारी, सुशील सिंह, रामदेव मौर्या, आशीष तिवारी, शशीकांत श्रीवास्तव, सुशील कुशवाहा, सभासद अमित गुप्ता सहित हजारों की संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. चोरी की कार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. आस्था की उमड़ी लहर: रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य शिव बारात, बरैला महादेव मंदिर तक गूंजा हर-हर महादेव

Next Post

सोनभद्र. आस्था की उमड़ी लहर: रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य शिव बारात, बरैला महादेव मंदिर तक गूंजा हर-हर महादेव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio