• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

FIH Pro League: भारत की लगातार तीसरी हार… अपने ही घर में बेल्जियम से फिर हारी टीम इंडिया, मजबूत डिफेंस ने मेजबानों को नहीं दिया वापसी का मौका

Admin by Admin
February 14, 2026
in खेल
0
FIH Pro League: बेल्जियम ने भारत को हराया, आखिरी पलों में टीम इंडिया ने की भारी गलती
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:February 14, 2026, 23:06 IST

FIH Pro League: भारत को अपने ही घर में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम ने भारत को 4-2 से हराया. इससे पहले अर्जेंटीना ने मेजबान टीम इंडिया को 8-0 से हराया था. बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने अकेले दो गोल दागे.

भारत की लगातार तीसरी हार... अपने ही घर में बेल्जियम से फिर हारी टीम इंडियाZoom

बेल्जियम ने भारत को फिर हराया.

राउरकेला.  एफआईएच प्रो लीग के राउरकेला चरण में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे शनिवार को यहां बेल्जियम के खिलाफ मैच में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी लगातार तीसरी हार है. यह इस चरण में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत थी. इससे पहले बेल्जियम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी जबकि भारत को अपने अगले मैच में अर्जेंटीना के हाथों 0-8 से करारी हार मिली थी. बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (14वें, 17वें मिनट) ने दो गोल करके बढ़त दिलाई. उनके अलावा हुगो लौबोयूचेरे (11वां मिनट) और आर्थर डि स्लूवर (15वां मिनट) ने भी गोल किए. भारत ने दूसरे हाफ में रक्षात्मक रूप से बेहतर खेल दिखाया और कोई गोल नहीं खाया.

भारत के लिए आदित्य लालागे (24वां मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (37वां मिनट) ने गोल किए. बेल्जियम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली थी. भारत के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने शुरुआती आक्रमण से दर्शकों को उत्साहित किया, लेकिन मेजबान टीम बेल्जियम की मजबूत रक्षा के सामने भारत कमजोर रहा. सातवें मिनट में भारत ने बढ़त लेने का दावा किया, लेकिन गोल अमान्य करार दिया गया.

बेल्जियम ने भारत को फिर हराया.

इसके बाद 11वें मिनट में बेल्जियम को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे लौबोयूचेरे ने गोल में बदल दिया. 14वें मिनट में हेंड्रिक्स ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर दमदार ड्रैग-फ्लिक से बढ़त 2-0 कर दी. 15वें मिनट में डी स्लूवर ने स्कोर 3-0 कर दिया. दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में बेल्जियम को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हेंड्रिक्स ने फिर से गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया. 24वें मिनट में अभिषेक के शानदार ड्रिबल के बाद उनके शॉट को गोलकीपर लोइक वान डोरेन ने रोका लेकिन लालेगे ने रिबाउंड पर गोल कर भारत का खाता खोला.

37वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत ने बेहतरीन तरीके से गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया. यह 2025-26 सत्र में उनका पहला गोल था. आखिरी क्वार्टर में भारत ने जोरदार कोशिशें कीं. गोलकीपर पवन ने कई शानदार बचाव किए. लेकिन आखिर में बेल्जियम की मजबूत रक्षा ने भारत को वापसी का मौका नहीं दिया. भारत राउरकेला चरण का अपना आखिरी मैच रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 14, 2026, 23:06 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओबरा. पत्थर क्रेशर प्लांट पर देर रात हथियार बंद लोगों ने ऑफिस और कुछ ट्रकों में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

Next Post

BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

Next Post
Pramod Bhagat completes golden hat trick: प्रमोद भगत की गोल्डन हैट्रिक, भारतीय पैरा शटलर्स का जापान में जलवा

BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड... छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio