करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव…..

विकास खण्ड करमा के मगरदहा एवं मधुपुर ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमे ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों गांवों में सफाई कर्मियों की टीम बनाकर सड़कों की सफाई कराई गई।खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने मधुपुर पंचायत भवन पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवासप्लस, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, समेत कई योजनाओं की जानकारी दी।

कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास एवं कुटुंब रजिस्टर के नकल की मांग की । जिस पर सचिव द्वारा मौके पर कुटुंब रजिस्टर की नकल का निस्तारण किया गया । उन्होंने बताया कि आवास का सर्वे कराया गया है । ए, डी, ओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने बाजार की सफाई करवाया। कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास की मांग पर सचिव ने बताया कि लाभार्थियों का सर्वे कराया जा चुका है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मगरदहा में भी कुटुंब रजिस्टर की नकल की मांग पर निस्तारण किया गया, उक्त अवसर पर ऋषि कुमार, शिवम सिंह सचिव, प्रधान रमदसिया, निशा सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी, समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।