• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पुलिया से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
February 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित पिकअप के पुलिया से टकराने से यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार पेढ़ ग्राम पंचायत के गुरहवा टोला निवासी ओमप्रकाश 40 वर्ष पुत्र पत्तू , रामसजीवन 35 वर्ष पुत्र गुल्लू, नीरज 32 वर्ष पुत्र गुल्लू, कालेश्वर 31 वर्ष पुत्र बचनू और सुनील कुमार 30 वर्ष पुत्र देवी प्रसाद पिकअप गाड़ी से कहीं गए थे। बृहस्पतिवार को देर रात करीब 12 बजे घर वापस लौट रहे थे। पिकअप को नीरज चला रहा था। पेढ़ ग्राम पंचायत के हरैया पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार ओमप्रकाश, रामसजीवन, नीरज, कौलेश्वर और सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सुभाष पटेल, पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ओमप्रकाश और रामसजीवन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि रामसजीवन को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Previous Post

Winter Olympics Condom Crisis: 72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी

Next Post

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारी
  • घोरावल. अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पुलिया से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर
  • Winter Olympics Condom Crisis: 72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’
  • सलखन. तेज रफ्तार बाईक सवार अनियंत्रित होकर पलटी, हालत गम्भीर
  • सोनभद्र. डांट से नाराज कर्मचारी ने क्रेशर कारोबारी की कर दी हत्या, पुलिस ने पूर्व में हुई हत्या का किया खुलासा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.