• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डांट से नाराज कर्मचारी ने क्रेशर कारोबारी की कर दी हत्या, पुलिस ने पूर्व में हुई हत्या का किया खुलासा

JK Gupta by JK Gupta
February 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
289
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


__बीते सात फरवरी की देर रात सिर कूंच कर हुई थी क्रेशर कारोबारी की हत्या


Sonbhadra । जनपद में बीते दिनों क्रेशर कारोबारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, हत्या परिचित शख्स ने ही घटना को अंजाम दिया है, कुछ समय पहले तक काम करने वाले मिस्त्री ने कारोबारी की सिर कूंचकर हत्या किया था, घटना के बाद सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर साढ़े छह हजार रुपए, डेस्कटॉप, प्रिंटर लेकर भाग गया था, पुलिस ने सीसीटीवी का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है, जो थाना सनावल जिला छत्तीसगढ़ निवासी है। मामला ओबरा थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के बगमनवा में बीते सात फरवरी की देर रात गिरिधर सीमेंट लिमिटेड के संचालक के चाचा और क्रेशर कारोबारी विष्णु हरि उपाध्याय की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गौड़ पुत्र राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम झारा थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ ने दो वर्ष पूर्व क्रेशर पर मशीनरी मिस्त्री के कार्य करता था, श्रवण काम करने में बहुत लापरवाही करता था जिससे नाराज होकर कारोबारी ने काम से निकाल दिया था, बाद में भी आरोपी श्रवण कई बार काम मांगने क्रेशर पर गया था लेकिन काम वहां पर नहीं मिला।

काम न मिलने की वजह से नाराज श्रवण ने बीते 7 फरवरी की भोर में पत्थर से विष्णु हरि उपाध्याय का सिर कूंचकर हत्या कर दी, बाद में क्रेशर प्लांट पर लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को ओबरा थाना क्षेत्र के बग्गा नाले के समीप से गिरफ्तार किया था, आरोपी के निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा डेस्कटॉप, मॉनिटर, पांच हजार रुपए समेत अन्य उपकरण बरामद किया है।

Previous Post

अनपरा. अज्ञात चोरों ने पहाड़ पर खड़ी ट्रैक्टर व कल्टीवेटर उड़ाए, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सलखन. तेज रफ्तार बाईक सवार अनियंत्रित होकर पलटी, हालत गम्भीर

Next Post

सलखन. तेज रफ्तार बाईक सवार अनियंत्रित होकर पलटी, हालत गम्भीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. शरारती तत्वों ने बगीचे में लगाई आग, झोपडी और पेड़ जेल
  • चोपन. मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन को उत्कृष्ट कार्य के लिए जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया
  • चोपन. विकास चंद्र पांडेय बने असिस्टेंट कमिश्नर (उद्योग), क्षेत्र में खुशी की लहर
  • सोनभद्र. जितना पैसा उतना बिजली; प्रदेश में लागू हुआ स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर सिस्टम
  • सोनभद्र. जनपद के लाल आनंद राज सिंह ने UPPCS में किया जनपद का नाम रौशन, हर्ष

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.