• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पवंर गांव में जर्जर सड़क से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

JK Gupta by JK Gupta
February 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन……


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवंर में अमृत सरोवर से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर और जोखिम भरा है। इस कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अमृतसरोवर से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 500 मी का मार्ग वर्षों पहले पीडब्लूडी द्वारा बनवाया गया था। लगभग 3 वर्ष पूर्व थोड़ी मरम्मत भी हुई ।

लेकिन कार्य सही से ना होने के कारण बारिश मे मार्ग की गिट्टी उखड़ गई और सोलंग दिखने लगा। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई होती है। कच्ची सड़क पर कीचड़ होने से उनके कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं, जिससे उन्हें कक्षा में प्रवेश करने में दिक्कत होती है और कक्षाएं भी मिट्टी से भर जाती हैं। वही कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके है।

दो पहिया वाहन चालक व साइकिल सवार आए दिन गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बरसात में अन्य राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होती है।

ग्रामीण विजय, दिनेश, जमुना, इंद्रावती, अनिकेत, शिवम, पंकज, दशरथ आदि ने संबंधित विभाग से इस सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है।

Previous Post

मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत.

Next Post

बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम

Next Post

बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम
  • सोनभद्र. पवंर गांव में जर्जर सड़क से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित
  • मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत.
  • सोनभद्र. राइस मिल के उड़ रहे राख से किसानों की फसल हो रही बर्बाद, वृहद रूप में किसानों ने बनाई मानव श्रृंखला
  • सोनभद्र. सड़क हादसे में दो सगे भाई, साढ़ू समेत तीन की मौत, घर में छाया मातम

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.