@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदूवारी चौकी अंतर्गत बीती रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन लोगों के ट्रक की चपेट में आने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना के बाद आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया,तीनो की मौत की सूचना से घर में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली राबर्ट्सगंज के हिंदूवारी चौकी अंतर्गत हिंदुवारी तिराहे पर बीती रात करीब ग्यारह बजे मधुपुर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह उम्र लगभग 62वर्ष, उनके सगे भाई कमला सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष एवं कमला के साढू प्रेम सिंह सभी लोग बाइक से तिलक समारोह से अपने घर वापस बीती रात करीब 11 बजे जैसे ही हिंदूवारी तिराहे पर पहुंचे और बाइक तिराहे पर खड़ी करके अपने रिश्तेदार प्रेम सिंह, जो हिंदूवारी के ही निवासी थे उनको छोड़ने के लिए सड़क उस पर जा रहे थे कि तीनो लोग अचानक ट्रक की चपेट में आ गए ।
जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचींपुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज सोनभद्र भेजा जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद से घर में मातम छा गया।
मौके पर पहुँके सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया सभी घायलों को घटना के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया,सभी लोगो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है