• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. चंद्रिका माता मंदिर परिसर में सात दिवसीय रामकथा का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
February 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह…..


आज सोमवार को चंद्रिका माता मंदिर परिसर में श्री रामकथा के आयोजन से पूर्व चंद्रिका माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। सोमवार की सुबह कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से चलती नजर आईं। बैंड-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में भगवान प्रभु श्री राम एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। कलश यात्रा चंद्रिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर सहिजन कलां तथा वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल होते हुए पुनः चंद्रिका माता मंदिर परिसर पर जाकर संपन्न हुई।

वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल स्थित चंद्रिका माता मंदिर परिसर में कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया है, जो प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00बजे तक आयोजित होगी मंदिर में आयोजित श्री राम कथा के शुभारंभ के अवसर पर शुभ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे, श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर भगवान के भजनों पर झूमते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा में श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्ति मय बना रहा। कलश यात्रा के नगर पालिका वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द मोहाल छठ घाट तालाब पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के उपरांत छठ घाट स्थित पवित्र सरोवर से जल भरकर वापस चंद्रिका माता मंदिर आकर यज्ञ स्थल को जल से पवित्र किया ।

कलश यात्रा के दौरान रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका राबर्ट्सगंज ,राकेश भारती सभासद वार्ड नंबर4,राजेश द्विवेदी, राम समुझ मौर्य, डॉ जे एन तिवारी, अवधनाथ सिंह, पुष्पा सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा,उषा जैन सभासद, गायत्री सभासद,अनवर अली सभासद, सत्यप्रकाश गुप्ता, अनिल, राजकुमार पटेल, दीपक पटेल, मनोज विश्वकर्मा दिलीप पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे

Previous Post

बीजपुर. एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

बीजपुर. आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

Next Post

बीजपुर. आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. डाला में विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन हेतु कॉपी पेंसिल किया गया वितरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.