बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत नेमना के टोला समथरहवा में रविवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, श्याम बिहारी विधान सभा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी बासदेव यादव, अमरेश तिवारी, ईश्वरी प्रसाद, ओम प्रकाश सुग्रीव भारती, गगन राम भारती ,तारा चंद गुर्जर ,राम प्रवेश भारती,राम लखन गुप्ता सहित अन्य अतिथियों का बैच अलंकरण कर पुष्प गुच्छ भेट का सम्मानित किया गया।
खेल में कई टीमें प्रतिभाग की।सेमीफाइनल का पहला मुकाबला नेमना व डोडहर के बीच खेला गया जिसमें नेमना ने 23-21 से तथा दूसरे मुकाबले में समथरहवां व आजाद मोड़ के बीच खेला गया जिसमें आजाद मोड़ ने 21- 13 से जीत दर्ज किया l
वहीं फ़ाइनल मुकाबला नेमना व आजाद मोड़ के बीच खेला गया जिसमें आजाद मोड़ ने 25- 20 , 25- 19 से नेमना को मात दिया l
प्रतियोगिता की विजेता टीम आजाद मोड़ तथा उपविजेता नेमना रही l
निर्णायक की भूमिका राम प्रताप पनीका व संजीव सिंह रहे व संचालन राम चरन पनीका ने टीमों का उत्साह वर्धन व सफल संचालन की भूमिका निभाई l