• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 28, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन चुर्क में भव्य रैतिक परेड, उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 75 पुलिसकर्मी सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
January 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra। आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एवं परेड कमाण्डर उपाधीक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं, पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मानवीय सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही नागरिकों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजनमानस को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

इसी क्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 75 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस बैंड, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं, तथा ग्राम प्रहरी एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में प्रमुख रूप से—
पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा, निरीक्षक कमलेश पाल, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (थाना पिपरी), प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह (थाना जुगैल), प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा (थाना चोपन), उप निरीक्षक सुक्खू राम, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी हिन्दुआरी), थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक अवधेश सिंह, उप निरीक्षक सदरूज्जमा सिद्दीकी, सहित 24 मुख्य आरक्षी, 06 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी एवं 03 होमगार्ड सम्मिलित रहे, जिन्हें पुलिस कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं समाजसेवी भावना के लिए माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

उक्त समारोह में जनपद न्यायाधीश राम सूलीन सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. ₹18.79 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में इंटरलाकिंग और आरसीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा

Next Post

सोनभद्र. 77वां गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं……

Next Post

सोनभद्र. 77वां गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बिरयानी छोड़ी, फैट आधा किया और नेवी अफसर ने तोड़ दिया 22 साल पुराना रिकॉर्ड… ‘भाग मिल्खा भाग’ के एक सीन ने बदली किस्मत
  • बभनी. ऑन लाईन फ्राड हुए रकम को पुलिस ने कराया वापस
  • बभनी. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण व बूथ समिति की बैठक
  • Kidami Srikanth Sportmanship: सिर्फ मैच नहीं, दुनिया का दिल भी जीता! किदांबी श्रीकांत की खेल भावना को सलाम
  • ओबरा. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बिरयानी छोड़ी, फैट आधा किया और नेवी अफसर ने तोड़ दिया 22 साल पुराना रिकॉर्ड… ‘भाग मिल्खा भाग’ के एक सीन ने बदली किस्मत
  • बभनी. ऑन लाईन फ्राड हुए रकम को पुलिस ने कराया वापस

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.