• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 28, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

JK Gupta by JK Gupta
January 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
116
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा..  

एनटीपीसी रिहंद में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह परिसर स्थित सोनशक्ति स्टेडियम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजा रोहण के पूर्व परियोजना प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी । डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, विद्यार्थियों एवं सम्बद्ध एजेंसियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का प्रमुख उद्देश्य देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देना है। अपने सम्बोधन में आगे उन्होंने कहा कि एनटीपीसी रिहंद, एनटीपीसी के बड़े ऊर्जा केन्द्रों में से एक है । एनटीपीसी रिहंद केवल विद्युत उत्पादन स्थल ही नहीं अपितु अनुशासन, टीम वर्क, तकनीकी कौशल और राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है ।

उन्होंने सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एनटीपीसी रिहंद के विद्युत उत्पादन एवं कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग, सीएसआर अनुभाग, वर्तिका महिला मण्डल समिति, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन, स्थानीय प्रशासन, मीडिया, स्कूल, आईसीएच तथा सभी सहयोगी एजेंसियों के रचनात्मक एवं सकारात्मक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, महाप्रबंधकगण एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ वर्तिका महिला मण्डल समिति की अध्यक्षा, समिति की पदाधिकारीगण एवं यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधियों द्वारा हर्ष और उल्लास के प्रतीक गुब्बारों का विमोचन किया गया।

समारोह के दौरान बाल भवन सहित परिसर स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और राष्ट्र गौरव से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया । समारोह के दौरान परियोजना में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कर्मचारियों को बीयूएच मेरिटोरियस अवार्ड तथा सहयोगी संस्थाओं के कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया । इसके अलावा परियोजना प्रमुख ने सीएसआर के अंतर्गत जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल तथा सिलाई मशीन भी वितरित किया ।

इस अवसर पर शिखा श्रीवास्तव, अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), महाप्रबंधक (चिकित्सा), डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण, सीआईएसएफ के जवान, रिहंद नगरवासी एवं आसपास के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. गणतंत्र दिवस की रही धूम, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Next Post

सोनभद्र. जायसवाल समाज की तहसील स्तर की हुई बैठक, समाज के उत्थान पर चर्चा

Next Post

सोनभद्र. जायसवाल समाज की तहसील स्तर की हुई बैठक, समाज के उत्थान पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • US Open Super: के श्रीकांत ने बनाई फाइनल में जगह, रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत
  • मुख्यालय. जनता को तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, 1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने नवजात को पिलाई पोलियो की खुराक, महाअभियान का आगाज
  • चूर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का परचम, विद्युत अभियंत्रण विभाग की तीन छात्राओं ने हासिल की शानदार रैंक
  • Lionel Messi World Cup record: अर्जेंटीना की एक और जीत, मेसी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया रोमांचक ड्रॉ के बाद नॉकआउट में

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • US Open Super: के श्रीकांत ने बनाई फाइनल में जगह, रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत
  • मुख्यालय. जनता को तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, 1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.