बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…..
__अजीरेश्वर धाम जरहा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को फाइनल महामुकाबला

एस सी सी सिंगरौली वर्सेस वाड्रफनगर के बीच खेला गया।खेल का शुभारंभ आचार्य एन के दुबे ने मुख्य अतिथि श्याम नारायण पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जरहा सुशील देवी एवं प्रतिनिधि बिनोद भारती से विकेट का पूजा अर्चना कराकर किया। अतिथियों का आयोजकों ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वाड्रफनगर ने टॉस जीत कर बेटिंग करने का फैसला लिया ।वाड्रफनगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16ओवर के मैच दस विकेट खोकर 158रन का लक्ष्य रखा ।
जिसमें सबसे ज्यादा रन शानदार पारी खेलते हुए भोला हरी ने 49 गेंद पे 87रन बनाए। एस सी सी सिंगरौली एम पी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.3 ओवर में 162रन बनाकर4 विकेट से शानदार खेल का प्रदर्शन कर फाइनल मैच को जीत लिया।विगत वर्षों से लगातार फाइनल मैच जीतने वाली वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ की टीम को एस एस सी सिंगरौली एम पी ने करारी शिकस्त देते हुए इस बार शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

विजेता टीम एस एस सी सिंगरौली को 30000नकद शील्ड और उप विजेता टीम को 15000 नकद शील्ड देकर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने दोनों टीमों को देकर सम्मानित किया।सह अतिथि आर के सिंह,सत्य नारायण बंसल,शैलेंद्र सिंह,त्रिभुवन नारायण सिंह ने दानों टीमों और इस खेल में विशेष भूमिका निभाने वाले आयोजक टीम को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

निर्णायक की भूमिका रमेश गुप्ता,मु अजीज स्कोरर , सोनू ,शिव जायसवाल उद्घोषक,धनंजय शर्मा,रंजीत जायसवाल ,मुन्ना सिंह पटेल रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में विशेष सहयोग राजेंद्र सिंह बघेल (बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सिंगरौली)का हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग ,कक्कू जायसवाल,श्याम सुंदर जायसवाल, अमित, अतुल शर्मा, सूरज दुबे, मु अजीज , संदीप भारती।फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक श्रवण यादव,कमलाकांत पाण्डेय मय पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।