विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..

दुद्धी के ब्लाक के ग्राम पंचायत टेढ़ा में भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए। इस समय क्षेत्र में गलन भरी सर्द हवाओं का प्रकोप चरम पर है, जिससे गरीब वर्ग के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। अग्रहरि ने बनिया डंडी, चेरो बस्ती, पनिका बस्ती और तिवारी टोला के वृद्धजनों, विकलांगों, महिलाओं व पुरुषों को यह सहायता प्रदान की।कम्बल वितरण समारोह के दौरान सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा, “सर्दी का मौसम गरीबों के लिए कष्टकारी होता है। भाजपा सरकार पार्टी गरीब कल्याण के प्रति सजग है। इस पहल से टेढ़ा के इन बस्तियों के निवासियों को गर्माहट मिलेगी।
भाजपा हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करती है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और एकजुट होकर गांव के विकास में योगदान दें।कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। देवंती देवी ने कहा, “सर्दी में रातें काटना मुश्किल हो गया था। सुरेंद्र जी का धन्यवाद, अब हमें गर्मी मिलेगी।” फूलबसिया ने प्रसन्नता जताते हुए बताया, “हम जैसे गरीबों को कोई पूछता नहीं, यह सहायता हमें नई ऊर्जा देगी।”

इसी तरह जवाहिर पनिका, गणेश चेरो, बसंती, कल्लू चेरो, मिश्रीलाल भुइयां और शिवसागर यादव ने कम्बल वितरण पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने अग्रहरि की पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी मदद की कामना की।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव, बृजकिशोर यादव, नवनीत यादव, कृष्ण कुमार, गंगा प्रसाद, नंदकिशोर और विक्की यादव सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नदियों के किनारे बसे इन बस्तियों में रहने वाले लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। रेत खनन और कृषि पर निर्भर यह समुदाय सर्दी में अतिरिक्त कष्ट झेलता है। सुरेंद्र अग्रहरि की यह पहल न केवल तात्कालिक राहत प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैला रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी योजनाओं को नियमित बनाया जाए। भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि भविष्य में स्वास्थ्य शिविर और अन्य सहायता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।