@जेo केo/सोनभद्र….
— महीनो से पीबीआई (Performance based insective), टीए, कम्युनिकेशन का भुगतान नहीं हुआ

Sonbhadra । जिले में स्वास्थ्य विभाग में अच्छा होता नहीं दिख रहा है, बीते कई महीनो से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का भुगतान न होने से आला अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, सीएमओ, डीएम और सीडीओ से मिलकर सीएचओ अपनी व्यथा सुना रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग है कि जागने का नाम नहीं ले रहा है, आज तीन दर्जन से ज्यादा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीडीओ से मिलने विकाश भवन पहुंच गए, और सीडीओ से अपनी परेशानी बयां किए। विभाग अभी कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के तीन दर्जन से ज्यादा करीब 40 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) आज मुख्य विकाश अधिकारी (आईएएस) जागृति अवस्थी से मिलने पहुंचे, जिले के दूर-दूर से आए सीएचओ ने सीडीओ से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई, कहा कि महीनों से उन्हें वेतन और अन्य संबंधित भुगतान नहीं मिल रह है, जबकि वह सरकार की सभी कार्यक्रम ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया कि पीबीआई (Performance based insective), टीए, कम्युनिकेशन का भुगतान नहीं हुआ, बताया कि एक साल से उनका भुगतान नहीं हो रहा है, इसके लिए आज सीडीओ मेम के यहां शांतिपूर्वक हम लोग मिलने के लिए आए हैं, बताया गया की उनकी ड्यूटी आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र पर है लेकिन उनकी ड्यूटी 40 किलोमीटर दूर तक हर प्रोग्राम में लगा दी जा रही है, जिसके वजह से मूल कार्य बाधित हो रहा है।
दीपक ने बताया कि सीडीओ मेम से मुलाकात के बाद हम लोगों को एक उम्मीद जगी है,सीडीओ ने कहा है कि कल शाम 4:00 बजे सीएमओ और डीपीएम को बुलाकर मीटिंग करेंगी, साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे ।
इस दौरान रोहित, शैलेश, अतुल, संदीप, विनोद, दिलीप, शिवम, सौरभ, अविनाश, राजा वीर, सिंकू, सुनीता यादव, प्रीति, नेहा केसरी समेत कुल 40 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।