• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Malaysia Open 2026: लक्ष्य सेन मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में, आयुष ने ली जी जिया के खिलाफ किया उलटफेर

Admin by Admin
January 7, 2026
in खेल
0
Malaysia Open 2026: लक्ष्य सेन मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में, आयुष ने ली जी जिया के खिलाफ किया उलटफेर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:January 07, 2026, 07:16 IST

Malaysia Open 2026: आयुष शेट्टी ने ली जी जिया को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 में उलटफेर किया, लक्ष्य सेन भी अंतिम 16 में पहुंचे, मालविका बंसोड़ और भारतीय युगल जोड़ी हार गई.

लक्ष्य सेन मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में, आयुष का ली जी जिया के खिलाफ उलटफेरआयुष शेट्टी मलेशिया ओपन

कुआलालंपुर: भारत के आयुष शेट्टी ने 2024 पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली जी जिया को सीधे गेमों में हराकर उलटफेर किया जबकि लक्ष्य सेन ने भी मंगलवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत के साथ पुरुष एकल के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की.

यूएस ओपन सुपर 300 जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले युवा खिलाड़ी शेट्टी ने अंतिम 32 के मैच में 21-12 21-17 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की. यह मुकाबला महज 39 मिनट चला. शेट्टी के सामने अंतिम 16 में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी यू क्यूई की चुनौती होगी.

जिया पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन हैं और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 144 वें स्थान पर हैं. वह पिछले साल सितंबर में हुए चाइना मास्टर्स के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं. वह चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहे थे.

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में पराजित किया. पिछले सत्र के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले 24 वर्षीय सेन ने मलेशिया ओपन में विश्व रैंकिंग में 21वें नंबर के खिलाड़ी तेह को 70 मिनट में 21-16 15-21 21-14 से हराया.

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सेन का अगला मुकाबला फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव या हांगकांग के ली चेउक यिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

बाएं घुटने की चोट के कारण छह महीने के अंतराल के बाद वापसी करने वाली मालविका बंसोड़ को महिला एकल में हालांकि पहले दौर में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक इंतानोन से 11-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. अनुभवी एम आर अर्जुन और 22 वर्षीय हरिहरन अमसाकरुनन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी भी जापान के हिरोकी मिडोरिकावा और क्योहेई यामाशिता से 10-21 20-22 से हार गई.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 07, 2026, 07:16 IST

homesports

लक्ष्य सेन मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में, आयुष का ली जी जिया के खिलाफ उलटफेर

Source link

Previous Post

National Boxing Championship: जैसे-तैसे जीतीं लवलीना, अमित पंघाल भी मुश्किल मुकाबले में बचे, राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रोचक लड़ाई

Next Post

Bharatpur Cricket News | Under 14 Challenger Trophy | Jaipur Cricket Tournament | Bharatpur Young Cricketers | Rajasthan Cricket Association | School Cricket India | Junior Cricket Talent | U14 Cricket Selection | Sports News Bharatpur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • FIFA World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में बनाई जगह
  • दुद्धी. रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करने की माँग
  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • FIFA World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में बनाई जगह
  • दुद्धी. रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, जनगणना में आदिवासी धर्म कोड लागू करने की माँग

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.