• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राजस्थान गर्ल्स टीम ने अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल में स्वर्ण जीता

Admin by Admin
January 6, 2026
in खेल
0
राजस्थान गर्ल्स टीम ने अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल में स्वर्ण जीता
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 06, 2026, 19:20 IST

सरहदी बाड़मेर में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में राजस्थान ने महाराष्ट्र को 43-9 के एकतरफा अंतर से हराकर पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. जिले में आयोजित अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम ने महाराष्ट्र को एकतरफा अंदाज में 43-9 के बड़े अंतर से हराकर अपना दबदबा साबित किया. मैच की शुरुआत से ही राजस्थान की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया.

पहले क्वार्टर से ही मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण के दम पर महाराष्ट्र को अंक बनाने का ज्यादा मौका नहीं मिला. हर क्वार्टर में राजस्थान का दबदबा बना रहा और विरोधी टीम संघर्ष करती नजर आई, मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, हर सफल बास्केट पर कोर्ट तालियों और नारों से गूंज उठा.

राजस्थान छात्रा टीम ने बड़े अंतर से विरोधियों को किया पराजित

राजस्थान ने लीग मुकाबलों में उत्तर प्रदेश को 78-23 और गुजरात को 52-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, इसके बाद क्वार्टर फाइनल में राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को 94-16 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया. वहीं फाइनल मैच में महाराष्ट्र को 43-9 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. राजस्थान गर्ल्स टीम में बाड़मेर की कोमल राठौड़ का चयन हुआ. टीम की कप्तानी भीलवाड़ा की कृतिका खटीक ने की. टीम में जोधपुर की कल्पना शेखावत, जयपुर की आरुषि राठौड़ और राशि नरुका, कोटा की उन्नति सिंह, श्रीगंगानगर की ममता वर्मा व नवदीप कौर, सीकर की कृति कंवर, जयपुर एकेडमी की ईशी त्रिवेदी, बीकानेर की सिमरन प्रवीण और अलवर की जानवी शामिल रही. सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को स्वर्ण पदक दिलाया.

टीम प्रशिक्षक डॉ. दीपिका अरोड़ा के मार्गदर्शन में मिली सफलता

राजस्थान गर्ल्स टीम की प्रशिक्षक डॉ. दीपिका अरोड़ा ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि राजस्थान टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने बताया कि 2023 में महाराष्ट्र में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीम ने कांस्य पदक, 2024 में पटियाला में रजत पदक और 2025 में बाड़मेर (राजस्थान) में स्वर्ण पदक जीता है. डॉ. अरोड़ा ने कहा कि “बाड़मेर की मिट्टी ने हमें अलग ही जज़्बा दिया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को 43-9 से हराकर टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 19:20 IST

homesports

राजस्थान गर्ल्स टीम ने अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबॉल में स्वर्ण जीता



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. मनरेगा योजना बचाओ और नेताओं की रिहाई को लेकर निकाला जुलूस

Next Post

विंढमगंज. खेल मैदान में मनाया गया हिंदू सम्मेलन

Next Post

विंढमगंज. खेल मैदान में मनाया गया हिंदू सम्मेलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio