• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शक्तिनगर में चोरी की बाइक व असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
January 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……..


Sonbhadra । थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोहरौल पानी टंकी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–04/2026, धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण :- गिरफ्तार अभियुक्त नदीम खान पुत्र मुस्तकीम, निवासी शर्मा कॉलोनी बैढ़न, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश), उम्र लगभग 22 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को उसने दिनांक 14.12.2025 की रात्रि में रायगढ़ दानेपारा लाल टंकी के पास से चोरी किया था।

अभियुक्त ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के उद्देश्य से वह ग्राहक की तलाश में था तथा पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल (टीवीएस रेडॉन) की नम्बर प्लेट को छलपूर्वक कूटरचित फर्जी नम्बर से बदल दिया था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस प्रकार की चोरी की घटनाएँ पूर्व में भी करता रहा है तथा अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा रखता है, जिससे पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डरा-धमकाकर मौके से फरार हो सके।

Previous Post

पीजीटीआई में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी? कपिल देव ने सवाल के जवाब में क्या कहा?

Next Post

नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, पार्थ जिंदल के JSW स्पोर्ट्स से तोड़ा नाता, खुद की कंपनी शुरू करने जा रहे

Next Post
नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, पार्थ जिंदल के JSW स्पोर्ट्स से तोड़ा नाता, खुद की कंपनी शुरू करने जा रहे

नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, पार्थ जिंदल के JSW स्पोर्ट्स से तोड़ा नाता, खुद की कंपनी शुरू करने जा रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीसीएम ट्रक और बाइक के बीच टक्कर, युवक की मौत
  • lakshya sen: लक्ष्य सेन का ऑल इंडिया ओपन जीतने का सपना टूटा, फाइनल में लिन चुन यी ने हराया
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस व जागरूक महिलाओं को किया गया सम्मानित
  • घोरावल. उपली कुचलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
  • घोरावल. खलिहान में रखें फसल में मनबढ़ो ने लगाई आग, एक नामजद समेत चार पर केस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.