• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है… दिव्यांग दंपति ने खेल में दिखाया दम, दोनों ने मेडल जीतकर रचा इतिहास

Admin by Admin
January 5, 2026
in खेल
0
तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है… दिव्यांग दंपति ने खेल में दिखाया दम, दोनों ने मेडल जीतकर रचा इतिहास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 05, 2026, 07:49 IST

जोधपुर की बी.जे.एस. कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांग दंपति मूल सिंह राठौड़ और किरण कंवर ने 80% शारीरिक चुनौती के बावजूद खेलों में इतिहास रच दिया. श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मूल सिंह ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक और किरण कंवर ने जैवलिन एवं डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते. यह दंपति खेल के साथ-साथ परिवार का पालन-पोषण भी कर रहे हैं और अपने साहस व आत्मनिर्भरता से दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. कहते हैं अगर ज़िंदगी में सच्चा साथ मिल जाए, तो हर मुश्किल आसान लगने लगती है. यही पंक्तियां मूल रूप से जोधपुर की बी.जे.एस. कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांग दंपति मूल सिंह राठौड़ और किरण कंवर की ज़िंदगी पर बिल्कुल सटीक बैठती है. बचपन से करीब 80 प्रतिशत शारीरिक चुनौतियों के साथ जी रहे इस दंपति ने न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि उसी हाथ को ताकत बनाकर खेलों में ऐसा इतिहास रच दिया, जो आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है.

उनकी कहानी किसी फिल्मी प्रेमकथा से कम नहीं. जहां हालात बार-बार रोकने की कोशिश करते हैं, वहीं दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखकर बस इतना कहते हैं “तेरा साथ है, तो मुझे क्या कमी है”. यही भरोसा उन्हें रोज मैदान तक ले गया, पसीने की हर बूंद में सपने बोए गए और फिर मेहनत ने रंग दिखाया.

पति-पत्नी दोनों ने जीता मेडल

श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह प्रेम और परिश्रम पदकों में तब्दील हो गया. मूल सिंह ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता, तो किरण कंवर ने जैवलिन और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए. स्टेडियम की तालियों में सिर्फ जीत की आवाज़ नहीं थी, बल्कि उस साथ की गूंज थी, जो हर मुश्किल में एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़ा रहा. मूल सिंह वर्ष 2017 से लगातार पैरा खेलों में पदक जीतते आ रहे हैं. सम्मान मिले, तालियां बजीं, लेकिन घर की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए वे आज भी मेहनत से पीछे नहीं हटे.

मूल सिंह सिर्फ खिलाड़ी नहीं उम्मीद की मिशाल हैं

जोमैटो के माध्यम से काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हुए उन्होंने साबित किया कि आत्मनिर्भरता भी संघर्ष की सबसे खूबसूरत जीत है. वहीं किरण कंवर ने भी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई. पैरा स्विमिंग से लेकर एथलेटिक्स तक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने यह दिखाया कि अगर जीवनसाथी साथ हो, तो हौसले कभी डूबते नहीं. तीन साल के बेटे के माता-पिता बने यह दंपति आज सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि उम्मीद की मिसाल है. उनके कोच और क्षेत्रवासी गर्व से कहते हैं कि यह कहानी सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि उस प्रेम की है जो कहता है. तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है, हर दर्द भी अब जीत की खुशी लगती है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

January 05, 2026, 07:49 IST

homesports

जोधपुर के दिव्यांग दंपति ने खेल में दिखाया दम, दोनों ने मेडल जीतकर रचा इतिहास



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Indias senior National boxing championships: तैयार नहीं थे रिंग… 4 घंटे देरी से शुरू हुए मुकाबले, मची अफरा-तफरी, मुक्केबाजी महासंघ ने कराई फजीहत

Next Post

म्योरपुर. घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, हाथ गंभीर रूप से घायल

Next Post

म्योरपुर. घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, हाथ गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

Breaking News

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने

मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 10:23 ISTमॉन्ट्रियल में नेशनल बैंक ओपन के फाइनल में दो अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा....

Read moreDetails

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio