• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Success Story: किसान के बेटे का कमाल! फेडरेशन कप में रचा इतिहास, गोल्ड पर जामाया कब्जा, जानें क्या है लक्ष्य

Admin by Admin
January 4, 2026
in खेल
0
Success Story: किसान के बेटे का कमाल! फेडरेशन कप में रचा इतिहास, गोल्ड पर जामाया कब्जा, जानें क्या है लक्ष्य
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 04, 2026, 06:10 IST

Vikas Yadav success Story: कालवाड़ धानकिया निवासी विकास यादव ने किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का नाम रोशन किया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित नवी सीनियर नेशनल फेडरेशन कप वूशू प्रतियोगिता में 90+ किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने लगातार दूसरे साल नया कीर्तिमान रचा है. रोजाना 40 किलोमीटर दूर अभ्यास और 10 घंटे की मेहनत ने विकास को इस मुकाम तक पहुंचाया है.

विकास यादव

कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो वह हर चुनौती को पार कर सकता है. कालवाड़ धानकिया निवासी विकास यादव ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विकास यादव ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित नवी सीनियर नेशनल फेडरेशन कप वूशू प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है. विकास की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विकास यादव

विकास यादव ने 90+ किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को गोल्ड मेडल दिलाया है. राजस्थान की ओर से चयनित विकास यादव ने नवी सीनियर नेशनल फेडरेशन कप वूशू प्रतियोगिता में एक के बाद एक मुकाबले जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 1-0 से हराया. सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 1-0 से शिकस्त दी. वहीं फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 2-0 से पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन से प्रदेश में खुशी की लहर है.

विकास यादव

खास बात यह रही कि विकास यादव ने लगातार दूसरे साल फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन छिपा है. विकास यादव रोजाना अपने घर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौगान स्टेडियम अभ्यास के लिए जाया करते थे. वहां उन्हें भारतीय वूशू टीम के कोच राजेश कुमार टेलर के सानिध्य में प्रशिक्षण मिला. कठिन परिश्रम और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के दम पर विकास ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई और प्रदेश का गौरव बढ़ाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विकास यादव

कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोच के सटीक मार्गदर्शन ने विकास यादव को राष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता दिलाई है. विकास ने बताया कि उनका लक्ष्य राजस्थान और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं. अपनी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय उन्होंने अपने गुरु कोच राजेश कुमार टेलर, माता-पिता और अपने बड़े भाई को दिया. विकास ने कहा कि परिवार और कोच का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

विकास यादव

विकास यादव की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है. हर कोई उसकी मेहनत और सफलता की सराहना कर रहा है. कोच राजेश कुमार टेलर ने बताया कि राजस्थान का यह होनहार खिलाड़ी आने वाले समय में एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा. कोच ने कहा कि विकास इसके लिए रोजाना ग्राउंड पर घंटों तक कड़ा अभ्यास करता है और पसीना बहाकर अपने सपनों को आकार दे रहा है.

विकास यादव

विकास यादव ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. उन्होंने कहा कि वे पढ़ाई से ज्यादा खेल को प्राथमिकता देते हैं और इसी लक्ष्य के लिए रोजाना 10 घंटे से अधिक अभ्यास करते हैं. विकास के पिता ने बताया कि उनका बेटा बेहद मेहनती है और अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह समर्पित है. वह लगातार खुद को बेहतर बनाने में जुटा रहता है. परिवार भी विकास के सपने को साकार करने के लिए हर कदम पर उसका पूरा साथ दे रहा है.

First Published :

January 04, 2026, 06:10 IST

homesports

किसान के बेटे का कमाल! फेडरेशन कप में रचा इतिहास, गोल्ड पर जामाया कब्जा



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकराया ट्रक, बड़ा हादसा टला

Next Post

सोनभद्र. पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Next Post

सोनभद्र. पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio