• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बंदूक उठाते ही गोल्ड पर साधती हैं निशाना, जयपुर की इस खिलाड़ी ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में फिर जीता गोल्ड 

Admin by Admin
January 2, 2026
in खेल
0
बंदूक उठाते ही गोल्ड पर साधती हैं निशाना, जयपुर की इस खिलाड़ी ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में फिर जीता गोल्ड 
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:January 02, 2026, 10:33 IST

Manini Kaushik Success Story: जयपुर की उभरती शूटिंग स्टार मानिनी कौशिक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है. 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उन्होंने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भी गोल्ड अपने नाम किया. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की ताजा रैंकिंग में मानिनी देश की नंबर-1 शूटर बनी हैं. एशियन गेम्स, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और ISSF वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन भारतीय शूटिंग के भविष्य को मजबूत करता है.

68वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में मानिनी जीता गोल्ड

जयपुर के खिलाड़ी लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से देश और दुनिया में पहचान बना रहे हैं. इसी कड़ी में जयपुर की उभरती शूटिंग स्टार मानिनी कौशिक ने एक बार फिर गोल्डन निशाना साधा है. मानिनी ने हाल ही में भोपाल स्थित एमपी शूटिंग एकेडमी में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. इस टीम में उनके साथ स्वीटी चौधरी और मोनिका जाखड़ शामिल रहीं. तीनों खिलाड़ियों ने 1741 का स्कोर कर मध्य प्रदेश और हरियाणा को पीछे छोड़ा. इसके अलावा मानिनी ने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भी 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में गोल्ड जीतकर अपनी नंबर-1 शूटर की प्रतिष्ठा को मजबूत किया.

50 मीटर शूटिंग कैटेगरी में कर चुकी हैं मानिनी रिकॉर्ड ब्रेक

जयपुर की मानिनी कौशिक शूटिंग की हर बड़ी प्रतियोगिता में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मानिनी इस समय 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में देश की नंबर-1 शूटर बन चुकी हैं. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा जारी राष्ट्रीय रैंकिंग में उन्हें पहला स्थान हासिल हुआ है. आने वाले समय में मानिनी देश की शीर्ष शूटर के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप के साथ-साथ दूसरे और तीसरे सेलेक्शन ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इन ट्रायल्स में उनके सामने ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियन शूटर थीं, बावजूद इसके मानिनी ने दो नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

घर पर गन से गुब्बारे फोड़ते हुए बन गई इंटरनेशनल चैंपियन

जयपुर की मानिनी कौशिक की शूटिंग यात्रा की शुरुआत भी बेहद रोचक रही है. वर्ष 2014 में उन्होंने पहली बार एयर गन से निशाना साधने की प्रैक्टिस शुरू की. उनकी रुचि और प्रतिभा को देखते हुए पिता ने उन्हें जयपुर की शूटिंग रेंज एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा. कड़ी मेहनत का नतीजा यह रहा कि मानिनी ने भीलवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में अपना पहला पदक जीता. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मानिनी ने फुल टाइम प्रैक्टिस शुरू की और देश-विदेश में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते. निरंतर सफलता के चलते आज मानिनी 50 मीटर शूटिंग कैटेगरी में भारत की नंबर वन शूटर बन चुकी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LLB की पढ़ाई कर रही हैं मानिनी कौशिक

मानिनी कौशिक के पिता अनिल कौशिक न्यायिक अधिकारी हैं. अपने पिता से प्रेरणा लेकर मानिनी ने शूटिंग के साथ-साथ वकालत के पेशे को भी चुना है. फिलहाल वह सिक्किम गवर्नमेंट लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली में बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं. मानिनी की प्रारंभिक शिक्षा जयपुर से ही हुई है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने शूटिंग का अभ्यास लगातार जारी रखा, जिसका नतीजा आज उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान है. मानिनी रोजाना कंधे पर करीब 4 किलो वजनी राइफल के साथ 6 से 7 घंटे तक अभ्यास करती हैं. शूटिंग के अलावा उन्हें भरतनाट्यम और तीरंदाजी में भी गहरी रुचि है.

मानिनी ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर जीते हैं कई मेडल

मानिनी कौशिक ने शूटिंग की कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए हैं. उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता. इसके अलावा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया. मानिनी ने 52वीं ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था. वह 16वीं एशियन चैंपियनशिप सहित कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और आगे भी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए खेलती नजर आएंगी.

ISSF वर्ल्ड कप में भी दिखा चुकी हैं दम

2025 में पेरू में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप में मानिनी कौशिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय शूटिंग का नाम रोशन किया. ओलिंपियन और वर्ल्ड चैंपियंस से सजी 50 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय शूटर्स की मजबूत फील्ड में मानिनी ने 50 मीटर राइफल पोजीशन स्पर्धा में 589 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया. इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला. पूरे टूर्नामेंट में मानिनी भारतीय टीम की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहीं. चाहे पुरुष वर्ग हो या महिला वर्ग, भारतीय कंटिनजेंट में उनका प्रदर्शन सबसे आगे रहा, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी प्रतिभा और निरंतरता को एक बार फिर साबित किया.

First Published :

January 02, 2026, 10:33 IST

homesports

बंदूक उठाते ही गोल्ड पर साधती हैं निशाना, जयपुर की इस खिलाड़ी ने फिर जीता गोल्ड

Source link

Previous Post

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज में कार से दस लाख चोरी के मामले में नायडू गैंग का हाथ, दो को पैर में लगी गोली, सरगना समेत अब तक छह गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. अजीरेश्वर महादेव मंदिर के खेल मैदान में अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ ग्यारह जनवरी से

Next Post

बीजपुर. अजीरेश्वर महादेव मंदिर के खेल मैदान में अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ ग्यारह जनवरी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.