म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी…..

गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे।खन्ता पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ देखी गयी।लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाते देखे गए और साथ में सैलानियों ने अपने परिवार के साथ रिहन्द जलाशय में नाव की सवारी भी किया।
सैकड़ो की संख्या में सैलानियों ने नववर्ष का आनंद लिया हालांकि खन्ता पिकनिक स्पॉट आधा से ज्यादा जलमग्न था इसके बावजूद सैलानियों की भारी भीड़ जमी रही।इसके अलावा लाइरा पिकनिक स्पॉट पर भी सैलानियों की भीड़ लगी रही।
नववर्ष पर सभी पिकनिक स्पॉट सैलानियों से गुलजार रहे। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।