चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन संपन्न हुआ। सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 29 जनवरी को किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया सम्मेलन के दौरान संचार नेटवर्क, कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर लगभग 202 शोध पत्रों का वाचन एवं प्रस्तुतीकरण किया गया, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में एंवेश कटिपेल्ली वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं एआई प्रोडक्ट लीडर, उपस्थित रहे। उन्होंने बुद्धिमान एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म के विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों पर अपने विचार साझा किए, जिससे शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सम्मेलन के समापन सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. जी.एस. तोमर द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संस्थान में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ते हैं सम्मेलन के सफल आयोजन से संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. अभिनव, डॉ. हरिश्चंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन, श्री प्रशांत पांडेय, श्री सिकंदर, श्री राम ईश्वर तथा सुश्री कल्पना सहित अनेक अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. विकास तिवारी एवं श्री रोहित शुक्ला द्वारा साझा की गई।