• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुद्धी ब्लाक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
December 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । दुद्धी विधानसभा के ब्लॉक सभागार में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने वाजपेयी जी सहित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम गीत से सम्मेलन का शुभारंभ किया।

नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने प्रस्तावना अभिवादन भाषण देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने वाजपेयी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का जीवंत चित्रण किया। उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया, भले ही उनके पास धन, वस्त्र या चप्पल जैसी आधारभूत सुविधाएं न हों।

अनिल सिंह ने उनके पूरे जीवन को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और श्रवण सिंह गोंड़ ने संबोधन में कहा कि वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनकी दुनिया भर में सराहना होती है। उन्होंने देशहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा के वर्तमान नेता, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाजपेयी जी के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह बबलू ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री दिलीप पांडे, मंडल प्रभारी शारदा खरवार, राज वर्मा, राकेश पांडे, सुषमा सिंह गोंड़, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज मिश्रा, बर्फी लाल, मोहर लाल खरवार, मनीष जायसवाल, अंशुमान रॉय, दीवान सिंह जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी में विदाई समारोह हुआ आयोजित

Next Post

सोनभद्र: कप सिरप अपडेट: पुलिस ने वांछित चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम किया घोषित

Next Post

सोनभद्र: कप सिरप अपडेट: पुलिस ने वांछित चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम किया घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio