Last Updated:
Battle Of The Sexes: दुबई में “बैटल ऑफ द सेक्सेस” के बहुचर्चित मुकाबले में निक किर्गियोस ने महिला विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका को 6-3, 6-3 से हराया. दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन महिला खिलाड़ी कमतर साबित हुई.
“बैटल ऑफ द सेक्सेस” की जंग में आर्यना सबालेंका की एकतरफा हारनई दिल्ली. जिस “बैटल ऑफ द सेक्सेस” मुकाबले का इंतजार फैंस को था वो एकतरफा ही रहा. निक किर्गियोस ने रविवार को महिला और पुरुष में कौन बेहतर खिलाड़ी है इसे साबित करने की जंग में जीत हासिल की. उन्होंने महिला विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका को बड़ी आसानी से हराया. यह मुकाबला दुबई में हुआ जिसमें बदले हुए नियमों के साथ खेला गया और जिसने टेनिस प्रशंसकों को दो हिस्सों में बांट दिया. पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट किर्गियोस ने एग्जीबिशन मैच में 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की.
निक किर्गियोस और महिला विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका के बीच खेला गया यह मैच 1973 में बिली जीन किंग और बॉबी रिग्स के बीच हुए ऐतिहासिक मुकाबले से काफी अलग था. उस समय महिला पेशेवर टूर की शुरुआत हो रही थी, जिसे किंग ने स्थापित किया था. तब महिला खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि पुरुषों की तुलना में काफी कम थी. किंग ने 55 साल की रिग्स को ह्यूस्टन में 6-4, 6-3, 6-3 से हराया था.
And that’s all she wrote!

