• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. प्रीत नगर गड़ईडीह में राम कथा आयोजन को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
December 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
114
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…….


आगामी 2 जनवरी को प्रीत नगर के गड़ई डीह में आयोजित होने वाली भव्य राम कथा के सफल आयोजन को लेकर श्री श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदु रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव डॉ बृजेश सिंह ने किया | जहां सर्वसम्मति से सुनील सिंह को श्री राम कथा आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया|

बैठक में राम कथा के आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से साफ-सफाई, टेंट व्यवस्था, झालर व प्रकाश व्यवस्था, बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और एकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने सभी समिति सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आयोजन को अनुशासित एवं गरिमामय बनाने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सजावट और प्रकाश व्यवस्था को आकर्षक रूप देने पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से बबलू सोनी, नागेश्वर प्रसाद गोंड़, जित्तू सिंह,दीनदयाल सिंह, अनील यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रमोद वर्मा,रामबली राम,सोनू गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने राम कथा को सफल बनाने का संकल्प लिया। संचालन विकास चौबे ने किया|

Previous Post

सलखन. पानी के अभाव में गेहूं की फसल हुई प्रभावित, सोनपम्प नहर चलाने की मांग

Next Post

सोनभद्र. डीएम ने भरहरी महाविद्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल, जरूरतमंदों में बांटे कम्बल

Next Post

सोनभद्र. डीएम ने भरहरी महाविद्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम में शामिल, जरूरतमंदों में बांटे कम्बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.