डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी….

चौकी क्षेत्र के बारी में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा उल्टी दिशा से चल रहे पांच टिपरों को सिज कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बारी में ओवर ब्रिज के समीप वाहन चेकिंग के दौरान गलत दिशा से जा रहे 5 टिपर वाहनों को रोककर चालकों से कागजात दिखाने के लिए कहा गया लेकिन कोई भी टीपर चालक मौके पर कागजात नहीं दिखा पाया जिसके बाद कागज नहीं दिखा पाने के कारण पांच टिपरों को एमवी एक्ट में सीज किया कर चौकी परिसर में खड़ा करा लिया गया है।