• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lionel Messi Kolkata tour | Mamata Banerjee on Lionel Messi | Messi fans ruckus | कोलकाता में मेस्सी के दौरे पर हंगामा, ममता बनर्जी नाराज, माफी मांगने के साथ जांच के आदेश

Admin by Admin
December 13, 2025
in खेल
0
Lionel Messi Kolkata tour | Mamata Banerjee on Lionel Messi | Messi fans ruckus | कोलकाता में मेस्सी के दौरे पर हंगामा, ममता बनर्जी नाराज, माफी मांगने के साथ जांच के आदेश
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 13, 2025, 13:56 IST

Mamata Banerjee on Lionel Messi : कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेस्सी के फैंस की भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी नाराज़गी और दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

ख़बरें फटाफट

'मेस्सी से माफी मांगती हूं' कोलकाता में फुटबॉल फैंस के बवाल पर CM ममता नाराज

अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनल मेस्सी का भारत दौरा शुरू होते ही विवादों में घिर गया. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के पहले दिन का कार्यक्रम पूरी तरह से अफरा-तफरी में बदल गया. हजारों फैंस 4 हजार से 12 हजार रुपये तक के टिकट खरीदकर मेस्सी की एक झलक पाने आए थे. हालांकि अपने स्टार को न देख पाने से गुस्से में उबल पड़े. मेस्सी सिर्फ 10-15 मिनट ही स्टेडियम में रुके और जल्दी निकल गए. उनके जाते ही फैंस ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दी. उन्होंने वहां लगाई कुर्सियां तोड़ दी, बैरिकेड्स गिराते हुए मैदान में कूद गए और आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

लियोनल मेस्सी के फैंस की इस भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी नाराज़गी और दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

सीएम ममता ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद हजारों खेल प्रेमियों और फुटबॉल प्रशंसकों के साथ साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, जहां सभी अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनल मेस्सी की एक झलक पाने को उत्साहित थे. लेकिन कार्यक्रम के दौरान जिस तरह की अव्यवस्था और कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे वह बेहद आहत और स्तब्ध हैं.

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लियोनल मेस्सी के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों से दिल से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए शर्मनाक है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए.

जांच कमेटी का ऐलान

घटना की गंभीरता को देखते हुए ममता बनर्जी ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन का भी ऐलान किया है. यह समिति रिटायर्ड जज जस्टिस आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में बनाई गई है. समिति में राज्य के मुख्य सचिव के अलावा गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सदस्य बनाया गया है.

यह जांच समिति पूरे मामले की विस्तार से जांच करेगी, यह तय करेगी कि अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन था और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

December 13, 2025, 13:31 IST

homewest-bengal

‘मेस्सी से माफी मांगती हूं’ कोलकाता में फुटबॉल फैंस के बवाल पर CM ममता नाराज



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Lionel Messi Kolkata tour Chaos: आपने भी ली थी लियोनेल मेसी को देखने के लिए टिकट, लेकिन नहीं मिली झलक? जानिए रिफंड मिलेगा या नहीं

Next Post

Inside story: लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसके पीछे की वजह

Next Post
Inside story: लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसके पीछे की वजह

Inside story: लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसके पीछे की वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Breaking News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
by Admin
August 13, 2026
0

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण:विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता...

Read moreDetails

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio