• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lionel messi travel Mumbai on sunday: लियोनल मेसी रविवार को मुंबई का करेंगे दौरा, सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस की पैनी नजर, स्टेडियम में पीनी की बोतलें ले जाने की मनाही

Admin by Admin
December 13, 2025
in खेल
0
Lionel messi travel Mumbai on sunday: लियोनल मेसी रविवार को मुंबई का करेंगे दौरा, सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस की पैनी नजर, स्टेडियम में पीनी की बोतलें ले जाने की मनाही
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 13, 2025, 23:26 IST

Lionel messi travel Mumbai on sunday: लियोनल मेसी रविवार को मुंबई में होंगे. इस सुपरस्टार के लिए स्टेडियम में सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी. स्टेडियम के भीतर पानी की बोतलें, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सीसीटीवी से पल पल की निगरानी रखी जाएगी.

लियोनल मेसी रविवार को मुंबई का करेंगे दौरा, सुरक्षा चाक-चौबंद लियोनल मेसी रविवार को मुंबई में होंगे.

मुंबई. अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के रविवार को मुंबई दौरे को देखते हुए शहर की पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के भीतर पानी की बोतलें, धातु की वस्तुएं और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पुलिस ने कहा कि इनके साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए ‘वॉच टावर’ भी लगाए जाएंगे. पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ जैसी स्थिति से बचने और शनिवार को कोलकाता में मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हजारों प्रशंसकों ने विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि मंहगे टिकट खरीदने के बावजूद उन्हें फुटबॉल आइकन की झलक नहीं मिल पाई थी.

मेसी के रविवार को मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में ‘पैडल जीओएटी कप’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेने की उम्मीद है. इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम में ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘लियोनेल मेसी के मुंबई दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह तैयार है और दक्षिण मुंबई में स्थित स्टेडियम के आसपास उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कोलकाता में हुई अव्यवस्था और सुरक्षा चूक को देखते हुए ब्रेबोर्न और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप स्तर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है.’

Lionel messi, Lionel messi india visit, Lionel messi Mumbai visit, Lionel messi Kolkata visit, Lionel messi Hyderabad visit, Lionel messi security tight, Lionel messi india visit 2025, लियोनल मेसी
लियोनल मेसी रविवार को मुंबई में होंगे.

मेसी के दौरे के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोनों स्थलों के आसपास 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस को आईसीसी विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम की विजय परेड और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा प्रबंधन का अनुभव है जिसमें एक लाख से अधिक क्रिकेट प्रशंसक जुटे थे. उन्होंने कहा, ‘हम पिछली गलतियों को दोहराने से बचने की कोशिश कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि मुंबई के स्टेडियमों में कोलकाता की तरह अंदर घुसने की कोई गुंजाइश नहीं है. पुलिस साथ ही आयोजकों से यह भी सुनिश्चित करवा रही है कि स्टेडियम के भीतर प्रशंसकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई अव्यवस्था नहीं हो. उन्होंने बताया कि दर्शकों ने 5,000 से 25,000 रुपये तक के टिकट खरीदे हैं और इतनी राशि चुकाने के बाद वे उचित सुविधाओं की अपेक्षा करते हैं.

पुलिस के अनुसार वानखेड़े स्टेडियम में करीब 33,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है. इसके अलावा लगभग 30,000 लोग स्टेडियमों के बाहर और आसपास सिर्फ फुटबॉल स्टार की एक झलक पाने के लिए जुट सकते हैं. मेसी के भारत दौरे के लिए जिम्मेदार आयोजकों ने हाल में मुंबई आकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस से चर्चा की थी. बैठक के दौरान मुंबई पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम को हल्के में नहीं लेने की सख्त हिदायत दी थी. सभी आवश्यक शर्तें पूरी होने के बाद अंतिम सुरक्षा तैनाती तय की गई.

अधिकारी ने बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा की मानक प्रक्रिया के तहत पानी की बोतलें, धातु की वस्तुएं और सिक्के ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के आसपास ‘वॉच टावर’ लगाए जाएंगे और यातायात में बदलाव किया जाएगा ताकि लोगों के खड़े होने के लिए अधिक जगह उपलब्ध हो सके. पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे दक्षिण मुंबई आने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों से बचें.

भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस स्टेडियम से कुछ दूरी पर ही प्रशंसकों को रोकेगी और भीड़ को दिशा-निर्देश देने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. भीड़ प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे. अगर भीड़ अनुमान से अधिक बढ़ती है तो पुलिस लोगों को अन्य मैदानों की ओर मोड़ सकती है जिसकी तैयारी की जा रही है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण मुंबई में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 13, 2025, 23:26 IST

homesports

लियोनल मेसी रविवार को मुंबई का करेंगे दौरा, सुरक्षा चाक-चौबंद



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Bhaichung Bhutia reacts Kolkata fiasco messi show: देश की छवि खराब हुई… मेसी के शो के दौरान स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी पर बिफरे बाइचुंग भूटिया, बोले- आयोजकों पर बहुत दबाव था

Next Post

लियोनल मेसी के ‘शो’ में डी पॉल की बनियान ने लूट ली महफिल! देसी अंदाज देख फैंस बोले- ये तो अपना भाई है

Next Post
लियोनल मेसी के ‘शो’ में डी पॉल की बनियान ने लूट ली महफिल! देसी अंदाज देख फैंस बोले- ये तो अपना भाई है

लियोनल मेसी के 'शो' में डी पॉल की बनियान ने लूट ली महफिल! देसी अंदाज देख फैंस बोले- ये तो अपना भाई है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio