सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……
___11 हजार विधुत पोल पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत विधुत सब स्टेशन सलखन फासिल्स पार्क स्थित सब स्टेशन में संविदा 5 कर्मचारियों को जेई व्दारा निकाल देने से गुरुवार को सब स्टेशन के प्रागंण में एक संविदा कर्मचारी ने 11,000 हजार विधुत पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा था ।जिसकी जानकारी चोपन थानाध्यक्ष को होने पर चोपन पुलिस के अथक प्रयास कर उसे विधुत पोल से उतारा गया।

जब पुलिस वाले पुछे तो संविदा कर्मचारी सुरेंद्र कुमार लाईन मैन 35 वर्ष पुत्र रामचन्द्र निवासी सलखन ने बताया कि हमारे साथ 5 संविदा कर्मचारियों को जेई व्दारा यह कह कर निकाल दिया गया कि हम सब विधुत पोल पर नहीं चढ़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में हम कर्मचारी बेरोजगारी में कहा जाये।जिससे क्षुब्ध कर्मचारी ने सब स्टेशन के प्रागंण में 11 हजार विधुत पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इसी क्रम में प्रदीप लाईन मैन,रुप कुमार, रोहित, छविन्दर सभी पाचों संविदा कर्मचारियों को जेई व्दारा निकाल देने से सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।