म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी….

ठंड का कहर शुरू ठंड के बावजूद भी म्योरपुर में अलाव नहीं जलने से राहगीर ठिठुर रहे हैं। शाम होते ही दुकानदार प्लास्टिक, दफ्ती तथा रद्दी कागज जलाकर शरीर को गर्म करने का कार्य शुरु कर देते हैं।
बसों का इंतजार करने वाले भी चाय की दुकान पर लगी भट्ठी के पास खड़े होकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखते हैं। पूर्व में बाजार के सभी तिराहों पर प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी, जिससे लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलती थी।
यात्री भी अलाव के पास खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते थे। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से म्योरपुर बाजार के सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की माँग की है।
