• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. युवा अधिवक्ता की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

JK Gupta by JK Gupta
December 8, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
119
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में सोमवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव 26 पुत्र रमाशंकर यादव घोरावल तहसील में वकालत करते थे।

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे राजेश यादव अपनी क्रेटा कार से शिवद्वार मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घोरावल खुटहां बाईपास मार्ग पर खुटहां गांव में सतौहा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से क्रेटा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में राजेश यादव को गंभीर चोटें आई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, घोरावल चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय पुलिस फोर्स के साथ घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।बताया गया कि मृतक राजेश अविवाहित था और 5 भाईयों में सबसे बड़ा था।

Previous Post

सलखन. अलाव जलाने की नगरवासियों ने किया मांग

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, पार्टी नीतियों से महिलाओं को करेंगी रूबरू

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, पार्टी नीतियों से महिलाओं को करेंगी रूबरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.