@जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA । रेनुकूट चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल सिंह ने विपक्षी अभय सिंह एवं उनके माता निशा सिंह पर हुए विवाद मामले में अनिल सिंह ने कई गंभीर आरोप लगा रहे है। अनिल सिंह का कहना है कि पूर्व चेयरमैन निशा सिंह खुद को असुरक्षित बताकर सरकार से एक गनर लेने के लिए और मेरे पर चल रहे मुकदमें में बेल निरस्त कराने के लिए जगह जगह पर विवाद कर रहे है। जबकि बीते दो दिन पहले मेरे घर के समीप विजय गुप्ता के लड़के की शादी बारात चुर्क गई हुई थी।
उस बारात में शामिल होकर साथ मे चल रहे थे। पीछे से अभय सिंह तेज रफ्तार से बारात में आये और बारात के आगे अपनी वाहन को खड़ा कर बारात में शामिल हो गया। उसके बाद मुझे घूर कर देखते हुए अनाप सनाप गाली देंने लगा। बारात में साथ न चल कर मेरे पास आया और मेरे मुंह व गाल पर मुक्के से मारने से होठ कट गया। उसके बाद हम अपनी वाहन में बैठ गए। अभय सिंह व उसके खास लोगो ने मेरे वाहन को रोक लिया। जिसकी शिकायत सीओ रावर्टसगंज को दिया।
जहाँ से विधिक कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा मैं जहाँ समाजिक कार्यक्रम में जाता हूँ मेरे से विवाद कर मेरे खिलाफ साजिश के तहत अभद्रता की जाती है। इसतरह की घटनाएं हमारे घर के अन्य सदस्यों पर भी की गई है। जबकि मेरी पत्नी चेयरमैन ममता सिंह पर भी लगातार अभद्रता की जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार उचित कार्यवाही हो रही है।