रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……

लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा के आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने पर राजकीय शिक्षक उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक को सम्मानित किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा के कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान, राबर्ट्सगंज को सभा स्थल के रूप में चयनित किया गया है। महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने आगामी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी 2026 को होने वाले मण्डलीय सम्मेलन में किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और प्रत्येक विभाग से अधिक से अधिक कर्मचारियों से सम्पर्क किया जाएगा। समीक्षा बैठक में बबलू जायसवाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष शिवराज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, चन्दौली के जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ. राजन चतुर्वेदी, विन्ध्याचल मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने पर डॉ. अशोक कुमार अवाक ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे महासंघ के साथ मिलकर शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की आवाज को और मजबूती से बुलंद करेंगेl