• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मंडी की वो वर्ल्ड चैंपियन जो छोड़ चुकी थी कबड्डी, देवता की कसम खिलाकर कराई गई वापसी, अब छलका दर्द

Admin by Admin
December 1, 2025
in खेल
0
मंडी की वो वर्ल्ड चैंपियन जो छोड़ चुकी थी कबड्डी, देवता की कसम खिलाकर कराई गई वापसी, अब छलका दर्द
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:December 01, 2025, 20:59 IST

Kabaddi Player Bhavna Thakur : कबड्डी में विश्वविजेता बनने के बाद अपने घर पहुंचीं भावना ठाकुर ने न्यूज 18 से खास बातचीत में अपना मलाल जाहिर किया. कहा कि उनका 11 वर्षों का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा. कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि कबड्डी को अलविदा कह दिया. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाली मंडी की पहली खिलाड़ी हैं.

मंडी की वो वर्ल्ड चैंपियन जो छोड़ चुकी थी कबड्डी, कसम खिलाकर कराई गई वापसीन्यूज 18 से बात करती हुईं भावना ठाकुर.

मंडी. क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए करोड़ों के इनाम लेकिन कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं. फिर भी सरकार से उम्मीद बरकरार है. कबड्डी में विश्वविजेता बनने के बाद वापस अपने घर पहुंचीं भावना ठाकुर ने न्यूज 18 से खास बातचीत में अपने अनुभव साझा किए और अपना मलाल भी जाहिर किया. सोमवार शाम को मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर को मंडी जिला कबड्डी संघ, दूसरे खेल संस्थाओं, स्थानीय युवाओं और लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया. भावना ने कहा कि वर्ल्डकप जीतकर वापस घर आकर उन्हें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है. जो सम्मान उन्हें अपने शहर में मिला है, वे उसे कभी नहीं भुला सकतीं.

भावना ने बताया कि कबड्डी का 11 वर्षों का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा. 2014 में शुरूआत के कुछ समय बाद ही जूनियर नेशनल खेल लिया, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि भावना ने कबड्डी को अलविदा कह दिया. मंडी जिला कबड्डी संघ के नेत्र सिंह और प्रेम ठाकुर भावना के घर जा पहुंचे. दोनों ने पिता प्रेम सिंह की मदद से भावना से बात की और उन्हें दोबारा खेलने के लिए प्रेरित किया. देवता की कसम भी दिलाई कि वो खेलना नहीं छोड़ेंगी. उसके बाद भावना ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. भावना बताती हैं कि आज वर्ल्डकप जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है. अब उनका अगला टारगेट एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना है.

हमें भी सम्मान दे सरकार
भावना ने बताया कि क्रिकेट विजेता खिलाड़ियों को सरकार ने करोड़ों के इनाम और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है. उन्हें फोन करके बधाई दी जबकि हमें सोशल मीडिया पर बधाई दी गई. इस बात का मलाल तो है लेकिन उम्मीद है कि सरकार हमें भी वही मान-सम्मान देगी. युवाओं को संदेश देते हुए भावना ने कहा कि कभी भी अपने लक्ष्य से न भटकें. यदि असफलता मिलती भी है तो संघर्ष करते रहें. एक दिन सफलता जरूर मिलेगी. मुझे खुद 11 वर्षों बाद सफलता मिली है.

ये भी उसी मान कीं हकदार
मंडी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि आज सरकारों को सभी खिलाड़ियों को एक समान नजर से देखने की जरूरत है. भावना ठाकुर ने भारत को विश्वकप जीताने में अपनी अहम योगदान दिया है, इसलिए यह भी उसी मान-सम्मान की हकदार हैं, जो दूसरे विश्वविजेताओं को दिया जा रहा है. मंडी जिला कबड्डी संघ हमेशा ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगा रहता है. बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाली भावना पहली खिलाड़ी हैं. भविष्य में हम ऐसे और खिलाड़ी तैयार करने पर पूरा ध्यान देंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Location :

Mandi,Himachal Pradesh

First Published :

December 01, 2025, 20:59 IST

homehimachal-pradesh

मंडी की वो वर्ल्ड चैंपियन जो छोड़ चुकी थी कबड्डी, कसम खिलाकर कराई गई वापसी

Source link

Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिवों का सत्याग्रह आंदोलन

Next Post

सोनभद्र. थ्रेसरिंग के दौरान खलिहान में लगी आग, 12 बीघा दान जला

Next Post

सोनभद्र. थ्रेसरिंग के दौरान खलिहान में लगी आग, 12 बीघा दान जला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
  • सोनभद्र. सोन नदी हादसे क़ो लेकर रालोद के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख़्यमंत्री के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी क़ो सौपा
  • चूर्क. चोपन पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ कीमत की गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
  • केकराही. आटो बाईक में भिड़ंत, दो घायल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.