• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

करमा. बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह में खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
December 1, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव……


__उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ का बच्चों ने किया जोरदार स्वागत

बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह करमा सोनभद्र के प्रांगण में छात्र छात्राओं द्वारा खेल कूद समारोह प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ उपस्थित रहे विद्यालय के बच्चों द्वारा मंत्री का बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

बच्चो के खेल प्रतिभा को देखते हुए मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। इसी लक्ष्य को पूरा करने में खेल-कूद अहम भूमिका निभाते हैं। खेल-कूद स्वस्थ शरीर, तेज दिमाग और अनुशासित जीवन की नींव होते हैं।
स्कूलों में विभिन्न प्रकार के खेल—जैसे दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल आदि—खिलाए जाते हैं। इन खेलों से छात्रों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं।

नियमित खेल-कूद करने से शरीर स्वस्थ रहता है, रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और मन प्रसन्न रहता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता आशुतोष चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद मानसिक तनाव को कम करते हैं। जब बच्चे मैदान में दौड़ते और खेलते हैं, तो उनका दिमाग तरोताज़ा हो जाता है, जिससे पढ़ाई में भी उनकी एकाग्रता बढ़ती है। यही कारण है कि आज हर आधुनिक विद्यालय में खेल का विशेष महत्व है।

बच्चो को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए वीर विक्रम दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि खेल भावना से बच्चों मे शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ता है, विद्यालय के प्रबंध निदेशक अखिलेश यादव ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खेल दिवस (Sports Day) विद्यालय का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है। इसमें छात्र-छात्राएँ उत्साह से भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

खेल-कूद शिक्षा का आवश्यक अंग हैं। यह बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी विकसित करते हैं। इसलिए हर विद्यार्थी को खेल-कूद में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए ।

इस मौके पर भाजपा नेता समाज सेवी इंजीनियरिंग रमेश पटेल, भाजयुमो के सचिव डाक्टर प्रसन्न पटेल, भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह वैध,प्रधानाचार्य अनरूध प्रसाद, ब्रह्मानंद तिवारी , रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पत्रकार शरीफ अहमद खान,चंद्रमोहन शुक्ला,अशोक कुमार विद्यालय प्रबंध समिति और विद्यालय के अजय कुमार, आशीष कुमार, ज्ञान प्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, धीरज कुमार, पूनम मौर्या, बृजमा शुक्ला, किरन पांडेय शिक्षक शिक्षकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Previous Post

चोपन. पंचायत अधिकारियों का सत्याग्रह आंदोलन शुरू, अधिकार हनन, गैर-विभागीय कार्य के विरोध में धरना

Next Post

अनपरा. पुलिस ने एक लाख दस हजार रुपये की हीरोइन के साथ महिला को पकड़ा, भेजा जेल

Next Post

अनपरा. पुलिस ने एक लाख दस हजार रुपये की हीरोइन के साथ महिला को पकड़ा, भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.