@जे0के0/सोनभद्र……
__मनबढ़ और आपराधिक प्रवृत्ति के पति ने 2019 में भी पत्नी को मारपीट कर कुएं में दिया था फेंक
__ग्रामीणों के सूझबूझ से तब बच सकी थी पत्नी उर्मिला की जान

Sonbhadra । जिले में बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानकारी के मुताबिक चपकी गांव निवासी शंकर अक्सर शराब पीकर घर आता था, जिसकी वजह से शंकर और उसकी पत्नी उर्मिला का विवाद होता था, बताया जा रहा है कि रविवार शाम 7 बजे शंकर शराब पीकर घर पहुंचा जब पत्नी उर्मिला ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हुआ, इस दौरान शंकर ने अपनी पत्नी उर्मिला की लात घुसो से जमकर पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया और अपने दूसरे कमरे में चला गया ।

सोमवार सुबह 7 बजे जब दरवाजा खोला गया तो उर्मिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी घटना के बाद आरोपी पति बभनी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया है मृतका के पिता राय सिंह ने बताया कि उसके पति 2019 में भी उर्मिला को मारपीट कर कुएं में फेंक दिया था ।

लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से उर्मिला को बचा लिया गया था बरहाल पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है ।