रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
डॉ अशोक कुमार अवाक ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी एवं प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने आशा व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर शिक्षकों के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।