कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल……

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा के रोगही में कोन तेलगुड़वा मार्ग पर शनिवार को सायं करीब साढ़े सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई और अन्य दो घायल जिला अस्पताल रेफर किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार चांची कला निवासी 45 वर्षीय यशवन्त जायसवाल पुत्र अवध बिहारी और 20 वर्षीय सतीश पुत्र रिंकू तेलगुड़वा से कोन की तरफ आ रहे थे,वे लोग तेलगुड़वा कोन रोड के रोगही पहुंचे थे कि कोन की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ग्राम पंचायत पड़रछ के टोला पटेल नगर निवासी 30 वर्षीय विजय पटेल पुत्र राम सुभाष पटेल से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई ।
जिसमें उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कोन सरकारी अस्पताल लाया गया जहां विजय पटेल की मौत हो गई वही गंभीर रूप से घायल यशवंत और सतीश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोन पुलिस मृतक के शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुट गयी है।