@जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलाल झारिया गांव निवासी एक छात्रा मधुमक्खी के हमले से घायल हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को मंजू 16 पुत्र रामनरेश निवासी गुलाल झरिया जंगल में लकड़ी लेने गई हुई थी। उसी दौरान मधुमक्खी के हमले से छात्रा भागने लगी। भागते समय कई जगह चोट आई है। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल छात्रा का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
