@जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA । दुद्धी के खेल मैदान पर दो दिवसीय विराट आदिवासी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह खरवार ने किया। शुभारंभ करते हुए सबसे पहले प्रकृति आदिवासी बड़ा देव का सुमिरन कर 52 गढ़ 57 परगना के देवी देवताओं का आह्वान कर शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह गौड़ ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक फौजदार परस्ते रहे। मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह खरवार अध्यक्ष आदिवासी महासभा झारखंड ने कहा कि समाज को एक जुट होकर शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। साथी नशा मुक्ति त्यागने की बात कही। विशिष्ट अतिथि कमलेश गौड़ राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोड महासभा ने कहा जल जंगल जमीन पर अपना अधिकार ना छोड़े आदिवासियों की या पुश्तैनी अधिकार है।
अशर्फी सिंह परस्ते गोंडी धर्म परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी संस्कृति को बनाए रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्माचार्य रामनाथ, श्याम, अनिल सिंह, सुखई सिंह, मीरा सिंह गौंड, प्रभावती देवी, मनबस देवी, बाबूराम खरवार, शिव कुमार आयाम, राम अवतार, सुषमा, प्रमिला सहित अन्य लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन बुद्धनाथ खरवार ने किया।