• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण केन्द्रो का दौरा कर लिया जायजा

JK Gupta by JK Gupta
November 29, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


SONBHADRA । एनएसयूआई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने आज मतदाता सूची पुनरीक्षण केन्द्रो का दौरा कर जायजा लिया और मतदाताओं और BLO सहित प्रक्रिया में लगे लोगों से कठिनाइयों के सन्दर्भ में चर्चा भी किया। पश्चात एक विशेष बातचीत में पत्रकारों से कहा कि प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों को दुरूह क्षेत्रो में भारी कठिनाई के साथ काम करना पड़ रहा है, विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश के लिए उनको सैल्यूट है।

राघवेन्द्र नारायण इस दौरान रॉबर्ट्सगंज के बूथ पर 2003 की वोटर लिस्ट न होने पर बिफरे, जिस पर बाद में उपलब्ध कराया गया, उन्होंने सभी बूथों पर पुरानी लिस्ट अवश्य उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन व प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया।

उन्होंने कहा की सरकार कुछ भी दावा करे लेकिन सच्चाई यह है कहीं नेटवर्क नहीं, कहीं संसाधन नहीं, फिर भी घर-घर तक फार्म पहुंचाना और उसे बेहद कम समय में उसे वापस जमा करना एक बड़ी चुनौती पूर्ण प्रक्रिया है, ऐसे समय मे बहुत से लोगों का दूरस्थ क्षेत्रो में फोटो तथा पुराने दस्तावेजों की उपलब्धता न हो पाने के कारण पुनरीक्षण फर्मो का समय से वापस न मिलना सभी BLO के लिए एक बड़ी चुनौती है ।

वरिष्ठ नेता राघवेद्र नारायण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत सभी दलों के खासकर युवा कार्यकर्ताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी मतदाताओं जो कम जागरुक है उनका सहयोग करके इस प्रक्रिया के भीतर उनका नाम पुनरीक्षण में सम्मिलित कराने में शासन प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया और साथ ही कहा की उनका यह योगदान लोकतंत्र को मजबूती देगा। युवा कार्यकर्त्ता आगे आकर इस प्रक्रिया में सहयोग कर सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में अमूल्य योगदान सुनिश्चित करें।

राघवेंद्र नारायण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की सरकार की नीति और नियत को पहचाने और पैनी नजर बनाए रखें, किसी मतदाता का मत छूटने और कटने न पाये ये जिम्मेदारी नौजवानों के कंधो पर है । देश का एक एक मतदाता लोकतंत्र का भगवान है।

Previous Post

एक रुपये दहेज लेकर शादी कर रहे ओलंपियन रवि दहिया, किसान की बेटी संग कल लेंगे सात फेरे

Next Post

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवती का शव

Next Post

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवती का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio