• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने एस0आई0आर0 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र………

SONBHADRA । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर) की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित है, के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक किये। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बी0एल0ओ0 द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य में लगे कुछ बिन्दुओं की जानकारी से अवगत कराया गया।

जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण द्वारा दिये गये सुझाव जो सही हैं, पर काम किया जाये।

इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिक, श्रमिकों के निवास स्थान व कालोनियों में गणना प्रपत्र फार्म बी0एल0ओ0 द्वारा वितरित कर दिये गये हैं, लेकिन उन फार्मों को एकत्रित करने में बी0एल0ओ0 को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें बी0एल0ए0 द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है, लेकिन गणना प्रपत्र फार्म एकत्र करने में काफी असुविधा हो रही है।

उक्त विषय को संज्ञान में लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयों के महाप्रबन्धक से अपील किया है कि सम्बन्धित औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों व श्रमिकों के गणना प्रपत्र फार्म एकत्रीकरण के कार्य में सहयोग प्रदान करें, जिससे कि जो कार्मिक/श्रमिक कार्यरत हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस0आई0आर0 की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर, 2025 से 03 नवम्बर, 2025 तक, बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर, 2025 तक, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिवम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 04 नवम्बर,2025 से 04 दिसम्बर,2025 तक बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर गणना पत्र का वितरण करेंगे तथा वितरण के उपरान्त गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं एकत्रित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण करेगें। 

जिससे उनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में सुरक्षित रह सकें। यदि किसी मतदाता द्वारा गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध नही कराया जाता है तो उनका नाम 09 दिसम्बर,2025 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य निर्वाचक नामावली में नहीं होगा। समस्त मतदाता अपने-अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को वापस कर दें। यदि किसी मतदाता का नाम कई जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसे कई जगहों पर गणना प्रपत्र मिल सकता है, लेकिन उसे या उसके परिवार के सदस्यों को सिर्फ़ एक गणना प्रपत्र पर साइन करना होगा। एक मतदाता के लिए कई गणना प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करके बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत दण्डनीय अपराध है जिसपर एक वर्ष तक की जेल हो सकती है। मतदाता सिर्फ एक स्थान पर ही जहाॅ, वह वास्तविक रूप से निवास कर रहा है, वहाॅ का गणना प्रपत्र हस्ताक्षर करके बी0एल0ओ0 को उपलब्ध करायेगें। यदि कोई मतदाता जो वर्ष-2003 में अन्य जनपद के मतदाता रहे हैं और वर्तमान समय में इस जनपद में निवास कर रहे हैं तथा गणना पत्रक फार्म भर दिये हैं, अन्य जनपद के वर्ष-2003 का रिकार्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, फिर भी वह अपना गणना प्रपत्र फार्म जमा कर दें, जिससे कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें और उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज होने के बाद उन्हें 2003 के रिकार्ड हेतु एक नोटिस दी जायेगी, जिसमें उन्हें एक माह में अन्य जनपद के वर्ष-2003 की मतदाता सूची का रिकार्ड साक्ष्य के रूप में देना होगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सपा के जिला कार्यालय प्रभारी अनिल यादव, बसपा के जिला प्रभारी ओम प्रकाश मौर्य, सपा के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, भाजपा के जिला मंत्री सुनील सिंह, सी0पी0आई0 (एम0) के जिला मंत्री नन्दलाल आर्य, बसपा के जिलाध्यक्ष बी0 सागर, बसपा के जिला सचिव अमन मौर्य, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव/प्रभारी कन्ट्राल रूम आशीष कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष युवा मंच अंशु तिवारी, बसपा के जिला प्रभारी डाॅ0 ओ0पी0 मौर्य सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

भारतीय टेनिस खिलाड़ी को मिली बड़ी कामयाबी, ऑस्ट्रेलियन ओपन में डेब्यू करेंगे निकी पूनाचा, थाईलैंड के खिलाड़ी संग बनाएंगे जोड़ी

Next Post

सोनभद्र. किसानो के धान खरीद में लापरवाही बर्दास्त नहि की जायेगी- संदीप मिश्रा

Next Post

सोनभद्र. किसानो के धान खरीद में लापरवाही बर्दास्त नहि की जायेगी- संदीप मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी
  • FIFA World Cup, Colombia vs DR Congo: कोलंबिया नॉक आउट में पहुंचा, डेनियल मुनेज के एक गोल ने पलट दिया मैच का पासा
  • Deepender Singh Shekhawat: एयरफोर्स जवान का बेटा बना गोल्डन बॉय! सीकर के दीपेंद्र ने निशानेबाजी में बढ़ाया राजस्थान का मान
  • खलियारी. Breaking; पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप, जुटी स्थानीय लोगों की भीड़

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 5 फुटबॉलर…जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दागे सबसे ज्यादा गोल, 68 साल से अटूट है 13 गोल का महारिकॉर्ड
  • सलखन. सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, तीन बच्चे गहरे पानी में डूबे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.