Last Updated:
Nikhat Zareen Instagram: स्टार भारतीय महिला बॉक्सर निकहत जरीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मचा दिया. उन्होंने तेंलगाना पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर कीं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हम यहां के रॉबिनहुड हैं.’ उनका स्वैग देखने लायक है.
निकहत जरीननई दिल्ली. हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड जीतने वालीं दो बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मचा दिया. तेलंगाना पुलिस में DSP निकहत जरीन ने पुलिस की वर्दी में कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिनमें उन्होंने अपने ‘दबंग’ स्टाइल और कैप्शन से महफिल लूटी. उनके इस पोस्ट पर न सिर्फ फैंस बल्कि, कई बड़ एथलीट भी कमेंट कर रहे हैं.
निकहत जरीन ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकहत ने पुलिस की वर्दी पहने कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘हम यहां के रॉबिनहुड हैं… रॉबिनहुड पांडे!’ उनके इस पोस्ट पर भारतीय बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी ने कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘DSP जरीन!’ इसके अलावा कई फैंस भी कमेंट्स कर निकहत के इस स्वैग की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि 2024 में निकहत जरीन को तेलंगाना पुलिस ने DSP नियुक्त किया था.
View this post on Instagram
