शाहगंज/सोनभद्र. @विवेक मिश्रा…..

प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में एस आई आर कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी का निरीक्षण करने के लिए सोनभद्र परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय एवं सहायक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बृजेश सिंह के साथ दोपहर बाद पहुंचे।
परियोजना निदेशक ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक फीडिंग का कार्य तेजी के साथ संपन्न कराएं, सोमवार की शाम तक 20% फीडिंग का कार्य हर हाल में संपन्न होना चाहिए, इस कार्य में स्थानीय स्तर के कार्मिकों में बढ़ोतरी करते हुए ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा विभाग के कार्मिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी की लापरवाही एस आई आर के कार्यक्रम में क्षम्य नहीं होगी, किसी भी दशा में निर्धारित तिथि के भीतर यह कार्य संपन्न करना है, इस कार्य में ग्रामीणजन भी सहयोग करते हुए सत्य प्रतिशत इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक मतदाता का एस आई आर संपन्न हो सके।
इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी गीता मिश्रा ,विवेकानंद एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकर यादव, राजस्व कर्मी अमित शुक्ला प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे