@जे0के0/सोनभद्र…….

SONBHADRA । मानसिक रूप से विक्षिप्त 11 वर्षीय बालक के लापता होने से परिजन परेशान है, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुरी कॉलोनी श्रेया हॉस्पिटल के समीप रहने वाले अंश सिंह उम्र 11 वर्ष जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, वह कहीं गायब हो गया है, परिजन काफी खोजबीन कर रहे हैं, अब पुलिस का सहारा लिया है, पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ढूंढने की अपील की है, साथ ही सूचना पुलिस को देने की बात कही है । पुलिस ने मोबाइल 9198447604 नंबर भी जारी कर सूचना उपलब्ध कराने के लिए अपील किया है।
