• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हथवानी में किसानों को बिड़ला कार्बन ने बांटे मौसमी सब्जियों के बीज

JK Gupta by JK Gupta
November 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


स्थानीय निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन द्वारा ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ करने और खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्र के हथवानी गांव में किसानों को मौसमी सब्जियों के बीज का निशुल्क वितरण किया गया। कंपनी की ओर से कुल 96 ग्रामीणों को लौकी, कुम्हड़ा, धनिया सहित अन्य मौसमी सब्जियों के बीज दिए गए, ताकि किसान अपने खेतों और घर के आसपास की खाली जमीन में सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी के साथ-साथ परिवार को शुद्ध और ताजा सब्जियां उपलब्ध करा सकें।

यह कार्यक्रम बिड़ला कार्बन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यूनिट हेड शिवशंकर सिंह और मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें उन्नत खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में हथवानी ग्राम प्रधान आनंद कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिड़ला कार्बन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर मिलने वाला ऐसा सहयोग खेती के प्रति उत्साह बढ़ाता है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।

Previous Post

शक्तिनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में वर्कशॉप में आग लगने से धू धू कर जली दो निजी बसें

Next Post

रेणुकूट. दिर्घायु वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न, हँसी और साथ में दिखी लंबी उम्र की राह

Next Post

रेणुकूट. दिर्घायु वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न, हँसी और साथ में दिखी लंबी उम्र की राह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विंढमगंज. कंपोजिट विद्यालय पकरी में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
  • दुद्धी. जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट घायल
  • दुद्धी. नगर पंचायत की सख्त चेतावनी, स्वेच्छा से हटाएं अतिक्रमण, वरना होगी कानूनी कार्रवाई
  • अनपरा. नशे के कारोबारी की 27 लाख की अवैध संपत्ति हुई फ्रिज, बैंक खाता और मकान किया गया अभिग्रहित
  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.