• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण मिलने से क्षेत्र में खुशी

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
489
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


___डिबुलगंज निवासी कैलाश पनिका को निमंत्रण मिलने से नगरवासियों में हर्ष

अनपरा नगर पंचायत के भगतसिंह नगर वार्ड नं 2 निवासी कैलाश पनिका जी को अयोध्या में आगामी 25 नवंबर शुक्ल पंचमी ( श्री सीताराम विवाह) के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लेकर पैड पर ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है जिससे कैलाश पनिका सहित क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल व्याप्त है।

निमंत्रण पत्र में यह जानकारी दी गई है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है इसके शिखर पर ध्वजदण्ड स्थापित किया जा चुका है। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी ( श्री सीताराम विवाह पंचमी) विक्रम सम्वत 2082 तदनुसार 25 नवंबर 2025 मंगलवार को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन सुनिश्चित हैं। निवेदन पूर्वक कैलाश पनिका जी को अयोध्या पधारने के लिए आग्रह किया गया है।

अयोध्या श्री राम मंदिर में पहुंचने वाले अतिथियों को एक कोड नंबर निर्गत किया गया है जिससे उन्हें वहां पहुंचने पर किसी प्रकार कि कोई असुविधा न हो। कोड सहित किस द्वार से कब कितने बजे मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सभी जानकारियां भी निमंत्रण पत्र के साथ अतिथियों को दी गई है।

आपकों बता दें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित खेल एवं सिनेमा जगत व अन्य कलाकारों नेताओं कि उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम में ध्वजारोहण को प्रधानमंत्री द्वार रिमोट कंट्रोल के माध्यम से स्थापित किया जायेगा।

Previous Post

सोनभद्र. खदान त्रासदी: एसआईटी की कार्रवाई, घटना में वांछित एक माइनिंग मैनेजर व तीन मेठ गिरफ्तार

Next Post

Australian Open Badminton: लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को हराया

Next Post
Australian Open Badminton: लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को हराया

Australian Open Badminton: लक्ष्य सेन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.