• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Fide World Cup: अर्जुन एरिगेसी क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत की आखिरी चुनौती भी खत्म

Admin by Admin
November 20, 2025
in खेल
0
Fide World Cup: अर्जुन एरिगेसी क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत की आखिरी चुनौती भी खत्म
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 20, 2025, 08:58 IST

फिडे शतरंज विश्व कप में अर्जुन एरिगेसी वेई यी से हारकर बाहर हुए. अब सेमीफाइनल में आंद्रे इसिपेंको वेई यी से और नोदिरबेक याकुबोएव सिंदारोव से भिड़ेंगे.

फिडे विश्व कप: अर्जुन एरिगेसी क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत की चुनौती खत्मअर्जुन एरिगेसी

पणजी: ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को बुधवार को यहां क्वार्टर फाइनल के टाईब्रेक में चीन के वेई यी के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे फिडे शतरंज विश्व कप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

रेपिड टाईब्रेक बाजियों में भाग्य ने एरिगेसी का साथ नहीं दिया. चीन के खिलाड़ी ने एरिगेसी पर लगातार दबाव बनाए रखा. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली टाईब्रेक बाजी ड्रॉ रही लेकिन दूसरी बाजी में एरिगेसी ने नियंत्रण गंवाने के साथ मुकाबला भी गंवा दिया.

एरिगेसी दूसरी बाजी में सफेद मोहरों से खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद फायदा उठाने में नाकाम रहे. आंद्रे इसिपेंको ने टाईब्रेकर की शुरुआती दो बाजियां ड्रॉ रहने के बाद अगली दोनों बाजियां जीतकर अमेरिका के सैम शेंकलैंड को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

एक अन्य क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में जोस एडवर्डो एलकेंटारा को 3.5-2.5 से हराकर जावोखीर सिंदारोव सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले उज्बेकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बने, इससे पहले उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव भी अंतिम चार में पहुंच चुके हैं.

अब सेमीफाइनल में इसिपेंको की भिड़ंत वेई यी से होगी जबकि नोदिरबेक और सिंदारोव आमने-सामने होंगे. अर्जुन के बाहर होने का मतलब होगा कि कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में इस बार आर प्रज्ञानानंदा के रूप में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी होगा जो पूरे साल अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जगह बनाएंगे.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 20, 2025, 08:58 IST

homesports

फिडे विश्व कप: अर्जुन एरिगेसी क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत की चुनौती खत्म



Source link

Previous Post

सोनभद्र. मीडिया में सुर्खियां बनी खनन हादसे के राम खेलावन और राम नरेश को पुलिस लाई सामने, निकले जिंदा

Next Post

विंढमगंज. बिरसा रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Next Post

विंढमगंज. बिरसा रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.