करमा/सोनभद्र. @रामकेश यादव……

विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत लगभग कई गांव में छुट्टा पशु आवारा घूम रहे हैं ।जिससे किसानों की फसलों को नुकसानी भी हो रही है और उनसे हमले की दर भी बना हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई गांव भरूहा, ऐलाही, इमामबाड़े, खैराही, भदोही, पॉपी, आदि गांव में छुट्टा आवारा पशु घूम रहे हैं ।यह आवारा पशु दूर-दूर के गांवों से किसी न किसी पशु पालक ने लिया करके गांव छोड़कर चले जाते हैं । माना जाय कि जब तक गाय दूध देती है ।
तब तक उसको अपने पास रखते हैं दूध बंद करने के पश्चात इनको किसी दूसरे गांव में चुपके से छोड़ आते है। क्षेत्रीय ग्रामीनो ने इनके रखरखाव के लिए बने पशु शाला में व्यवस्था कर संबंधित द्वारा पहुंचने की मांग की है। जिससे इनसे होने वाली हानियों एवं नुकसानी से बचा जा सके।